Sliderपंजाब

जालंधर में महिला को PRTC की बस ने कुचला

जालंधर: से बड़ी ही दुखदाई खबर सामने आ रही है। जालंधर के श्री गुरु रविदास चौक पर पीआरटीसी बस ने महिला को कुचल दिया। इस हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने चौक पर रास्ता बंद करके जमकर नारेबाजी की जिसके कारण भारी जाम लग गया।जानकारी के मुताबिक महिला को बठिंडा जाने के लिए बस पकड़नी थी। इस दौरान चौक में उसने पीआरटीसी के बस को रुकने का इशारा किया, इतने में बस चालक ने बस को महिला के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हादसे में घायल महिला को ऑर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती किया गया।घटना के बाद गुस्साए लोगों ने श्री गुरु रविदास चौक पर रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने घटना के खिलाफ नारेबाजी की और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान जालंधर में भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button