Sliderपंजाब

जिला की शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों का वोट बनाने के लिए लगाए जाएंगे विशेष कैंप – जिला चुनाव अधिकारी

जालंधर, 21 अगस्त
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2025 के तहत दिनांक 12-09-2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चल रही मुहिम के दौरान जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के योग्य विद्यार्थियों का वोट बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं को निर्देश दिए कि योग्य विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर स्पेशल कैंप लगाए जाएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता 12.10.2026 को होने वाली अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

श्री वालिया ने यह भी कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में बने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों और कैंपस एंबेसडरों के माध्यम से अधिकतम विद्यार्थियों को अपना वोट बनाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों को यह भी निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि कोई भी योग्य विद्यार्थी अपना वोट भारतीय चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET App के माध्यम से तथा ऑफलाइन फॉर्म नंबर 6 भरकर संबंधित पोलिंग बूथ के बी.एल.ओ. के पास जमा करवा सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को आह्वान किया कि युवाओं को वोट के महत्व और भारतीय लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के बारे में अधिकतम जानकारी दी जाए, ताकि योग्य विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ अपना वोट बनाने के लिए आगे आ सकें।

Related Articles

Back to top button