Sliderअन्य राज्य

खेत में सो रहे परिवार पर टूट कर गिरा बिजली का तार, मां- बेटी की मौत

राजस्थान : जैसलमेर जिले में करंट लगने से एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई और पति बुरी तरह से झुलस गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि हादसा जैसलमेर के भैरवा गांव में हुई। एक दंपति और उनकी बेटी अपने खेत में रात में खुले में चारपाई पर सो रहे थे तभी ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। उसने बताया कि इससे तीनों करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शोभा (27) और गुड़िया (5) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश (30) झुलस गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button