Sliderपंजाब

फ़ूड कमिश्न मैंबर ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

फगवाड़ा, 29 जनवरी (शिव कौड़ा) पंजाब स्टेट फ़ूड कमिश्न के मैंबर विजय दत्त ने आज कपूरथला जिले के फगवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल फ़ूड सिक्यॉरिटी एक्ट के तहत चल रही लाभकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा उनके और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल होशियारपुर चौक फगवाड़ा में परोसे जाने वाले खाने में कुछ खामियां पाई गई, जिस संबंधी फूड कमिश्नर ने जिला शिकायत निवारण अधिकारी और एडीसी (डी) को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए विजय दत्त ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजाब राज्य फ़ूड कमिश्न हेल्पलाइन नंबर (9876764545) का प्रचार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को राष्ट्रीय फ़ूड सुरक्षा एक्ट से संबंधित कोई शिकायत है तो वह इस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों में मिड-डे-मील निरीक्षण रजिस्टर को सही रखने, बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने तथा खाने की प्रक्रिया में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए उन्होंने स्कूली बच्चों से मिड डे मिल भोजन के बारे में बात की और स्वयं भी उनके साथ खाना खाया उन्होंने संबंधित विभाग को स्कूलों में विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच तथा मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की मेडिकल जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए

Related Articles

Back to top button