Sliderपंजाब

ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

जालंधर: ट्रांसपोर्ट नगर से पठानकोट जाती रोड़ पर प्रशासन की चूक से एक दिहाड़ीदार की मौत हो गई। दिहाड़ीदार का कसूर इतना था कि की वह ड्यूटी खत्म खत्म करके टूटी सड़क और गड्ढों से भरी सड़क पर घर जा रहा था। मृतक की पहचान पिंटू निवासी मुस्लिम कॉलोनी के रूप में हुई है। हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर खुद फरार हो गया था।जानकारी के अनुसार पिंटू अपनी ड्यूटी खत्म करके घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पठानकोट चौक रोड पर स्थित सेंट सोल्व फैक्टरी नजदीक पहुंचा तो सिलैंडरों से भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी जिसमें बाद थाना आठ के प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जबतक पुलिस पहुंची तब ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग चुका था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अगर बात टूटी सड़क की करें तो यह हादसा प्रशासन के कारण हुआ। काफी समय से ट्रांसपोर्ट नगर, पठानकोट चौक रोड इत्यादि कई वहां के इलाकों की सड़के टूटी पड़ी है।

Related Articles

Back to top button