
प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय हॉकी पंजाब की वाइस प्रेसिडेंट (फीमेल) चुनी गईं

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय हॉकी पंजाब की वाइस प्रेसिडेंट (फीमेल) चुनी गई हैं। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने अपनी यह कामयाबी कॉलेज के सभी खिलाड़ियों को समर्पित की । उन्होंने कहा कि अब वह और भी मेहनत करेंगी और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और उन्हें सबसे अच्छी सुविधाएं देने की पूरी कोशिश करेंगी। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कॉलेज की उपलब्धियों को दोहराया। उन्होंने गुरजीत कौर (गोल मशीन), राजबीर कौर(गोल्डन गर्ल)और कई अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को गिनाया जिन्होंने कॉलेज का नाम रोशन किया है।
प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया है और ल़डकियों, खासकर कमजोर वर्ग की ल़डकियों के सशक्तिकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी आते हैं जो गेम के लिए डाइट का खर्च नहीं उठा सकते लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद, उन्हें और उनके परिवारों को पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती lकॉलेज प्लेयर्स को डाइट, किट , निःशुल्क हॉस्टल एवं हर प्रकार की सुविधा देता है l
गवर्निंग काउंसिल की प्रेसिडेंट सरदारनी बलबीर कौर ने प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय को इस उपलब्धि लिए बधाई दी और कहा कि कॉलेज मैनेजमेंट हर प्रकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है l



