पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘अंतर्सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता’ में दिखाई अपनी नृत्यकला

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों को नृत्यकला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के उद्देश्य हेतु गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा द्वारा छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में 59 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी-अपनी नृत्य-प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के गीतों पर थिरकते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रीमती रजनी शर्मा तथा श्रीमती निधि शर्मा ने नृत्य की उचित भाव-भंगिमाओं के आधार पर निर्णय देते हुए योग्य विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सभी विजेताओं को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ.विदुर ज्योति(चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (मैनेजर कम चेयरमैन,जनरल सैक्रेटरी, ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों,अभिभावकों,मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button