Sliderराष्ट्रिय

पवन हंस हेलीकॉप्टर की बीच समुद्र में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली: मंगलवार सुबह अंडमान और निकोबार आइलैंड में उस समय हंगामा मच गया जब एक ‘पवन हंस’ हेलीकॉप्टर को टेक्निकल खराबी की वजह से बीच समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार 2 क्रू मेंबर और 5 पैसेंजर को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना मायाबंदर के पास हुई।जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरी थी। सुबह करीब 9:30 बजे मायाबंदर में लैंडिंग के दौरान कुछ खराबी आ गई, जिसकी वजह से पायलट को हेलीकॉप्टर को रनवे से 300 मीटर पहले समुद्र में उतारना पड़ा। लोकल पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी को बाहर निकाला और मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। पवन हंस के स्पोक्सपर्सन ने घटना की पुष्टि की और हाई-लेवल जांच के आदेश दिए।

Related Articles

Back to top button