Sliderपंजाब

भयानक हादसे में पंजाब पुलिस के ACP और गनमैन की मौत, देखें मौके की तस्वीरें

समराला : समराला के दयालपुरा बाईपास पर देर रात करीब 3:30 बजे एक पुलिस अधिकारी की फॉर्च्यूनर गाड़ी और सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में लुधियाना में तैनात ए.सी.पी. संदीप सिंह और उनके गनमैन की मौत जबकि पुलिस अधिकारी के वाहन के चालक की हालत गंभीर है।जानकारी मिली है कि एसीपी संदीप सिंह देर रात चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे। समराला के पास दयालपुरा बाईपास के पास उनकी फॉर्च्यूनर की सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली और घायल पुलिस अधिकारी, उनके गनमैन और ड्राइवर को गंभीर हालत में समराला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन को मृत घोषित कर दिया।
समराला पुलिस स्टेशन के SHO राव बरिंदर सिंह ने कहा कि वे रात में तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसा इतना भयानक था कि पुलिस अधिकारी संदीप सिंह और उनके गनमैन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकालना पड़ा और उनकी जान बचाने की कोशिश की गई एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन की जान नहीं बचाई जा सकी।

Related Articles

Back to top button