Sliderपंजाब

जालंधर नगर निगम में विजीलैंस की दबिश

जालंधर: जालंधर में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर निगम अधिकारी एम.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी को एक बड़े स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अँजाम देने के आरोप हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने आज नगर निगम में दबिश दी है और वहां से उक्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आज दोपहर विजीलैंस ने जालंधर नगर निगम में रेड की और वहां पर ए.टी.पी. ने बंद कमरे में काफी समय तक पूछताछ की है विजिलेंस द्वारा जिस उच्च अधिकारी को हिरासत में लिया गया है वह पहले अपना सेंटर देखा करता था और अब पठानकोट वेस्ट का काम भी उसी के ऊपर है मिली सूचना के अनुसार अभी तक विजिलेंस के उच्च अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button