Sliderपंजाब

डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप, इलाज के बाद युवक की मौत

जालंधर: जालंधर के एक अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा है जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई है। वहीं परिवार ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया है।जोशी अस्पताल के डॉक्टरों पर युवक के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। दरअसल जालंधर के मखदूमपुरा के 17 साल का युवक अभिजीत सड़क हादसे का शिकार हो गया था जिसके बाद उसको जोशी अस्पताल में भर्ती कर वहां सर्जरी की गई।वहीं सर्जरी के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। जिसके चलते मृतक के पिता ने मामले की शिकायत थाना 2 में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।मृतक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में शाम को ऑपरेशन के बाद डॉक्टर वरुण जोशी ने बताया कि पहली सर्जरी सफल रही है,लेकिन मरीज अभी भी होश में नहीं आया। वहीं रात को करीब 9 बजे के बाद में डॉक्टर ने बताया कि अभिजीत की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button