Uncategorized

पानीपत शहरी विधानसभा के भाजपा प्रभारी अनिल सच्चर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना*

पानीपत : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान में शहरी विधानसभा प्रभारी अनिल सच्चर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान पानीपत में आकर व्यापारियों को झूठे सपने दिखाते हैं जबकि पंजाब की वास्तविक स्थिति के बारे में नहीं बताते हैं | भगवंत मान पानीपत के व्यापारियों से कहते हैं कि उनकी सरकार बनी तो व्यापारियों को 5.5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली दी जाएगी जबकि सच्चाई ये है कि पंजाब में व्यापारी भाइयों को 8.25 रुपये के हिसाब से बिजली दी जाती है| मान झूठ के पुलिंदे हैं वर्तमान आप सरकार ने पंजाब का हाल बेहाल कर दिया है| लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल है| व्यापारी तो छोड़िये महिलाओं के मंगल सूत्र और बालियाँ तक मान सरकार में छीनी जा रही हैं| पेट्रोल डीजल के दाम पंजाब में आसमान छू रहे हैं| नगर निगम में हर साल प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ रहा है आज पंजाब का हर व्यक्ति भगवंत मान की सरकार में आंदोलित है| हरियाणा आम आदमी पार्टी की झूठी नीतियों के बहकावे में नहीं आएगा| सच्चर ने प्रेस वार्ता में कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी| यहाँ की जनता प्रधान मंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा करती है | निश्चिन्त ही आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी |

Related Articles

Back to top button