
तिरंगा यात्रा देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की देती है प्रेरणा:सुशील शर्मा*

जालंधर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत आज मंडल नंबर 4 के अध्यक्ष आशीष सहगल की अध्यक्षता में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत स्थानीय अड्डा होशियारपुर चौक से हुई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता पूरे उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची,जहां महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के मार्ग में दुकानदारों द्वारा पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, बलिदानों और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। तिरंगा यात्रा देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, मंडल प्रभारी, जिला सचिव अमित भाटिया, हेमंत खन्ना, सतपाल बठला, हैप्पी दीवान, पुनीत कैप्टन, राकेश गुप्ता, नवनीत कुमार, बृजलाल गुप्ता, पुरुषोत्तम हैप्पी, आशु गुप्ता, दिनेश खन्ना, अनुज शारदा, मुकुल कालिया, , राहुल ग्रोवर अकबर सलमानि, हरीश महेंद्रू, विजय चड्ढा, विशु खन्ना, सुबोध झा, मखन सिंह, विवेक भंडारी, राजकुमार कश्यप, रिंकू मोदी, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, राहुल गौड़, मोंटी, विपन शर्मा, हर्ष मिट्टू, मोनू मल्होत्रा व अन्य। सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के रामा मंडी मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
*तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, बलिदानों और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है:राकेश राठौर
जालंधर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के रामा मंडी मंडल में भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा ने की यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती रही।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, बलिदानों और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीर सपूतों के संघर्ष और त्याग का परिणाम है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे और देश की प्रगति में अपना योगदान दे।
राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे अभियान युवाओं को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करवाते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष चंदन रखे जाने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करें तथा आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रभक्ति के संस्कार प्रदान करें।
इस अवसर पर ,डॉ. राकेश रखेजा, शाम शर्मा, अरुण खुराना, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,इंजी. गुरविंदर सिंह मुल्तानी, मंडल प्रभारी,गोल्डी भाटिया,मनोज अग्रवाल, जे.पी. पांडे, अमरजीत कुमार, गुरमीत सिंह, मनीष नड्डा, सचिन शर्मा, समीर शर्मा, सहदेव शर्मा, जे.एस. राणा, हेमराज, रमेश वर्मा, पवन कुमार, देविंदरपाल शर्मा, सोधी राम, भूपिंदर अनु, अंजू डेविड, ओमप्रकाश, विशाल, प्रदीप, अर्जुन, अमन सूदेरा, गौरव, नसीब बुग्गा, नरेश कुमार, नवीन प्रभाकर, शिव नारायण राय, कालीचरण, भूपिंदर सिंह, जरनैल डिंपला, रविंद्र सोनकर, राजविंदर घुम्मण, भवनीत सिंह, मनजीत मीता, गीता रानी, तरुणा, सुरिंदर भारती, शाम लाल, जरनैल जीता तथा गोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
जालंधर भाजपा ने 13 स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं, कार्यकर्ताओं का जताया आभार : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जालंधर द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 14 मंडलों में से 13 मंडलों में सफलतापूर्वक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी कार्यकर्ताओं, मंडल प्रधानों, प्रभारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालंधर वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इन यात्राओं ने देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया है। उन्होंने सभी नेतृत्वकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।
उन्होंने बताया कि केवल केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल में तिरंगा यात्रा शेष है, जो वीरवार शाम भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर से निकाली जाएगी।
भाजपा मंडल बस्ती गूज़ा की तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता मंडल प्रधान ऋषि बेहल ने की, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं प्रवक्ता हिमांशु शर्मा , दीपक तेलू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत बाबा बालक नाथ मंदिर से हुई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूँज उठा।
इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला.
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, मंडल प्रधान ऋषि बेहल, पुनीत शुक्ला (मेंबर कंटोनमेंट बोर्ड कैंट), मंडल प्रभारी एवं प्रवक्ता हिमांशु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज, पार्षद तरविंदर सोई, दीपक तेलू, रविंदर धीर, अशोक चड्ढा, वरिंदर अरोड़ा, दीपक जौड़ा, भगत मनोहर लाल, अमित वर्मा, आदित्य शर्मा, निखिल अरोड़ा, बॉबी सिंह राठौड़, लक्की वीरडी और रिंकू वाली सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*भाजपा मंडल घा मंडी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन*
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी मंडल घा मंडी की ओर से मंडल प्रधान मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के इंचार्ज काउंसलर मंजीत सिंह टिट्टू ,मंडल प्रभारी कुमार बृजेश और , काउंसलर लाल भगत, काउंसलर अजय बबल, दिनेश भगत, बॉबी कश्यप, भोला कुशवाहा, राजू ठाकुर, जय किशोर, सचिन सरीन एवं अशोक भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
*तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की आन, न और शान का प्रतीक- शीतल अंगूराल*
जालंधर:12 अगस्त ( )भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के बस्ती दानिशमंदा मंडल में पंजाब 4भाजपा एससी मोर्चा प्रधान पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में विशाल तिरंगा यात्रा बस्ती दानिशमंदा उनकी कार्यालय से निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है। देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है।
तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता बस्ती दानिशमंदा मंडल प्रधान मनीष बाल ने की, जबकि मंडल प्रभारी कुणाल शर्मा ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभाला। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शीतल अंगूराल ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश के सम्मान और तिरंगे की शान के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा। इस मौके पर राजन अंगूराल, सचिनजीत अरोड़ा,पार्षद कृष्णा मिनिया, वरुण तनेजा शिव शर्मा दलेर सिंह अजय भगत, सौरव पलटा, मंदीप सिंह, विजय बाला, विजय बाबा, सुनील मोंटू, पंकज सारंगल, मंजीत शेरा आदि भारी संख्या में सैकड़ों लोग हाजिर थे।



