
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ‘आर्ट अटैक-पोस्टर विज़न क्वेस्ट’ प्रतियोगिता’ में जीता सांत्वना पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों में रिसर्च, डिज़ाइन तथा कंटेंट -क्रिएशन की योग्यता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मंच प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में ‘संत प्रणपाल सिंह कॉन्वेंट स्कूल,भोगपुर’ में आयोजित की गई ‘आर्ट अटैक-पोस्टर विज़न क्वेस्ट’ प्रतियोगिता’ में भी विद्यार्थियों ने उत्साह-उमंग से भाग लिया। आर्ट-विभाग के मार्गदर्शन में आठवीं कक्षा की प्रतिभावान छात्राओं, नव्या तथा पीहू तनेजा ने ‘कैटेगरी-बी ‘टेक्नोलॉजी एंड इन्नोवेशन’ के अंतर्गत ‘टाइम कैप्सूल- मेसेज टू 2036’ थीम पर आधारित सुंदर एवं आकर्षक पोस्टर बनाकर टीम के रूप में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने नव्या तथा पीहू तनेजा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी छात्राओं, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।



