Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में अवैध इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, सत्य निकेतन हादसे में मौतों के बाद CM का कड़ा रुख

दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली नगर निगम को गैरकानूनी ढांचों पर बुलडोजर चलाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक गुप्ता के इस निर्देश के बाद बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई की जा रही है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जमीन पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्रवाई का प्रभावी संचालन हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के सभी ‘पेइंग गेस्ट’ छात्रावासों का सघन निरीक्षण किया जाए और जहां भी अवैध निर्माण पाया जाए वहां तुरंत कार्रवाई की जाए

Related Articles

Back to top button