Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है पुलिस के मुताबिक ये आरोपी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी हथियार एक जिगाना पिस्टल और एक 30 बोर पिस्टल 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों की भूमिका की भी जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button