Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में पहली बार निकलेगी तीन भव्य रथों वाली जगन्नाथ रथ यात्रा

दिल्ली: इस साल दिल्ली-एनसीआर के भक्तों को जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का खास अवसर मिलने जा रहा है राजधानी में पहली बार तीन भव्य रथों के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली जाएगी इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है यह भव्य रथ यात्रा नई दिल्ली के त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलेगी यात्रा की शुरुआत 16 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से होगी. इसके बाद 16 जुलाई से 27 जुलाई तक 12 दिनों का धार्मिक महोत्सव मनाया जाएगा इस साल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दिल्ली-एनसीआर में पहली बार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग बड़े रथ तैयार किए जाएंगे श्रद्धालुओं को इन पवित्र रथों को खींचने का अवसर मिलेगा मान्यता है कि रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन करने और रथ खींचने से भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है इस आयोजन में शामिल होने के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु फ्री में शामिल हो सकते हैं

Related Articles

Back to top button