Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली मे नवंबर से बिना BS-6 वाले बाहरी कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद

दिल्ली: सर्दियों के मौसम में राजधानी दिल्ली में बढ़ने वाले गंभीर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक सख्त कार्ययोजना तैयार की है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कई कड़े फैसलों का ऐलान किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा भी शामिल थे।पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड ऐसी गाड़ियां जो BS-VI (BS-6) मानकों को पूरा नहीं करती हैं, उन्हें 1 नवंबर से दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। CNG वाहनों को कुछ विशेष छूट दी जाएगी। इस योजना में पार्किंग चार्ज बढ़ाना, कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ के काम पर रोक लगाना और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की जांच सख्त करना भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button