पंजाबशिक्षा और संस्कृति

मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में ‘क्लासरूम टू इंडस्ट्री’ विषय पर वेबिनार

जालंधर: मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘क्लासरूम टू इंडस्ट्री: माई स्ट्रगल्स, फेलियर्स, लर्निंग एंड ग्रोथ’ विषय पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में टाटा कंपनी के इंजीनियर ई. रितिक मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को अपने संघर्षों, असफलताओं, सीखने के अनुभवों तथा उद्योग जगत की व्यावहारिक चुनौतियों से अवगत कराया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक एवं स्मार्ट इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की इंचार्ज श्रीमती ऋचा अरोड़ा ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय इंजीनियर अमित शर्मा, लेक्चरर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विभाग के लेक्चरर श्री प्रभु दयाल, श्री रोहित कुमार एवं श्री सुशांत शर्मा सहित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Back to top button