Sliderपंजाब

फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत में पूरा इलाका

लुधियाना: महानगर में फायरिंग की वारदातें रूक नहीं रही है। ताजपुरा रोड़ और प्रताप नगर में हुई फायरिंग के बाद अब मोती नगर इलाके में गोलियां चली है। जिसमें कुछ युवकों ने रंजिशन एक युवक को गोली मार दी।घायल युवक अमित कुमार है, उसकी छाती पर गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। घायल अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू और प्रदीप के पास खड़ा बातें कर रहा था। इस दौरान उक्त आरोपी वहां पर आए और उस पर फायरिंग कर दी। जोकि गोली उसकी छाती पर लगी। इसके साथ आरोपी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। उधर,सूचना के थाना मोती नगर के एएसआई सुलखन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होने आरोपिया पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button