Slider

जालंधर के वकीलों ने किया सुशील रिंकू का समर्थन

जालंधर, 23 मई-

जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू आज जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में पहुंचे जहां पहुंचने पर वकीलों की तरफ से उनका स्वागत किया गया सीनियर वकील राजकुमार भल्ला, विकास भारद्वाज, भूपेश मेहता, संजीव कंबोज एच वी कोहली, संदीप कुमार वर्मा, जसवंत मेजर, मेनिक मल्होत्रा, करण कालिया, सुरिंदर मोहन, अमित संधा
कुंवर सूद, शैंकी देओल, दलीप कुमार, प्रभजोत सिंह, रवीश मल्होत्रा, पुरुषोत्तम कपूर ने रिंकू का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।

पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है और जालंधर से भी वकील समुदाय भाजपा का समर्थन करते है और सुशील कुमार रिंकू को बड़ी संख्या में वकील मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रिंकू ने ऐसा जालंधर की बेहतरी और तरक्की के लिए काम किया है इसलिए वकील समुदाय भी रिंकू के साथ इस चुनावी जंग में साथ खड़ा है। यहां वकीलों ने रिंकू को समर्थन का ऐलान किया। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button