दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रोशन ग्राउंड, होशियारपुर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्ति एवं ज्ञान का लाभ प्राप्त किया।

कथा व्यास, विश्वविख्यात भागवत भगवत भास्कर, गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी वैष्णवी भारती जी ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं जीवन मूल्यों का गहन संदेश प्राप्त हुआ।

कथा के विश्राम अवसर पर मुनीश गुप्ता ( मुख्य यजमान),दिनेश कौशल,गोपाल अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल के सभी सदस्य ( अग्रवाल सभा),लक्की ठाकुर,आशीष गोयल,अश्वनी छोटा ओर युवा वाहिनी समिति के सदस्य,पवन शर्मा ओर कृष्ण गोपाल आनंद भारतीय सनातन धर्म महावीर दल,संजीव गुप्ता, संजीव कुमार ओहरी,शहर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा साध्वी वैष्णवी भारती जी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण जी का सुंदर एवं मनमोहक चित्र भेंट किया गया तथा विभिन्न प्रकार से उनका अभिनंदन किया गया।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे आध्यात्मिक उन्नति का अद्वितीय अवसर बताया। संस्थान द्वारा सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह पावन आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।