Sliderपंजाब

जालंधर के स्कूल-कालेजों में 12 को आधे दिन की छुट्टी, जानें वजह

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा आदेश जारी करके 12 नवंबर को जिले के स्कूल, कालेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।जिलाधिकारी डाॅ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा नगर कीर्तन के मद्देनजर, लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखते हुए, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 12 नवंबर को जालंधर जिले में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के पास मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

Related Articles

Back to top button