Sliderअन्य राज्य

पंजाब सरकार घुटनों पर आई :- हरदेव सिंह उभा

चंडीगढ़ ():  पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने कहा कि यह पंजाब और किसानों की जीत है। भाजपा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही। भाजपा ने पंजाब में एसडीएम, डीसी और राज्यपाल को लैंड पूलिंग नीति रद्द करने के लिए ज्ञापन सौंपे, पंजाब सरकार के पुतले फूंके और विरोध प्रदर्शन किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की “ज़मीन बचाओ, किसान बचाओ” यात्रा की तैयारियां जोरों पर थीं और आखिरकार भगवंत मान और उनकी घमंडी नेतृत्व को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब घुटनों पर आ चुकी है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मंत्रियों और नेताओं का गांव के लोगों ने बहिष्कार करना शुरू कर दिया था

Related Articles

Back to top button