Sliderराष्ट्रिय

नए साल से पहले महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज

दिल्ली: देश में मोबाइल रिचार्ज की कीमतें बढ़ने को लेकर अटकलें काफी समय से जारी हैं। अब यह चर्चा और तेज हो गई है कि दिसंबर के अंत तक या नए साल की शुरुआत में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में 10–12% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। हालांकि, तीनों टेलीकॉम कंपनियों की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच पेमेंट ऐप्स द्वारा भेजे जा रहे अलर्ट ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है।भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में लंबे समय से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर 2025 से रिचार्ज दामों में इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि कीमतों में 10 से 12% तक की बढ़त देखने को मिल सकती है, जो मुख्य रूप से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान्स पर लागू होगी। फिलहाल किसी भी कंपनी ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बाजार में संकेत लगातार मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button