
Sliderअन्य राज्य
नर्मदा नदी में पलटी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नर्मदा नदी में गश्त के दौरान होमगार्ड के 9 जवानों को ले जा रही एक मोटरबोट अचानक डूब गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी जवानों को सकुशल बचा लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा गया कि ग्वारीघाट क्षेत्र में गश्त कर रही मोटरबोट पर क्षमता से अधिक जवान सवार थे। उन्होंने कहा कि घटना के समय नौका में सवार सभी जवानों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। ग्वारीघाट थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद टीम को नदी में गश्त के लिए तैनात किया गया था तभी पानी में तैर रहा लकड़ी का एक टुकड़ा मोटरबोट के इंजन में फंस गया जिससे इंजन खराब हो गया



