मोहाली : पंजाब के मलोट में सीबीआई टीम ने दस्तक दी। चंडीगढ़ से आई CBI टीम ने भाजपा नेता राघव गोयल पुत्र विकास गोयल के आवास पर छापेमारी की। टीम की अगुवाई DSP पवितर सिंह ने की।सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल दोनों ही घर पर मौजूद नहीं थे। यह कार्रवाई FIR नंबर 12/26 दिनांक 11.05.2026 के संबंध में की जा रही है, जो PS CBI चंडीगढ़ में PC Act के तहत दर्ज है जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। यह मामला 11 मई 2026 को सीबीआई थाना चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर से संबंधित है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनसुार, सीबीआई ने नेता के घर की जांच के बाद मोहाली विजिलेंस डीजीपी ऑफिस को सील कर दिया है। बताया जा रहा कि विजिलेंस प्रमुख का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।सीबीआई की छापेमारी के बाद इलाके में राजनीति तेज हो गई है। विरोधी पार्टी ने सवाल उठाना शुरू कर दिए, वहीं जनता के बीच कई तरीकों की चर्चा शुरू हो गई है।