Sliderअन्य राज्य

नेशनल हाईवे-9 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश : अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे-9 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में तेज़ रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डीसीएम में जा घुसी जिससे कार में सवार चार MBBS छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा रजबपुर और अतरासी के बीच रजबपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार तेज़ रफ्तार में थी और अंधेरे में सड़क किनारे खड़े माल से भरे डीसीएम को देख नहीं पाई और सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार हुए चारों मृतक श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के डॉक्टर छात्र बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग मेरठ से गाजियाबाद लौट रहे थे।हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला

Related Articles

Back to top button