Sliderराष्ट्रिय

इजरायल के वॉर जोन से भारत आ रहे भारतीय नागरिक

दिल्ली: ईरान से भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक वापस लाने के बाद अब भारत सरकार ने इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी है. बढ़ते तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे वहां रह रहे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा सके.सरकारी बयान के मुताबिक, जो भारतीय नागरिक इजरायल छोड़ना चाहते हैं, उन्हें पहले जमीनी मार्गों के जरिए इजरायल से निकाला जाएगा. इसके बाद भारत लौटने के लिए हवाई यात्रा की व्यवस्था की जाएगी. पूरे अभियान की देखरेख टेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास करेगाभारतीय दूतावास ने अपने पहले की चेतावनियों को दोहराते हुए सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करेंसरकार ने अपने बयान में कहा, “विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.” बयान में यह भी कहा गया कि इजरायल की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता दी जाएगी

Related Articles

Back to top button