पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एम.एस.सी. (बॉटनी) सेमेस्टर तीन की छात्राओं ने कालेज का नाम रोशन किया

हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.एस.सी. (बॉटनी) सेमेस्टर 3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन हासिल किया। एम.एस.सी. सेमेस्टर 3 में रजनी ने 9.28 एसजीपीए, रीति ने 9.16 और मनप्रीत ने 8.92 एसजीपीए हासिल किए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और ऐसे शानदार नतीजों के लिए फैकल्टी के प्रयासों की भी सराहना की। पीजी बॉटनी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने छात्राओं और उनकी पूरी टीम डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. रमनदीप, सुश्री हरप्रीत और डॉ. शुचि को शानदार नतीजों के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button