

जालंधर: सांझा किसान मजदूर कमेटी (रजिस्टर्ड) पंजाब ने गन्ना किसानों की मांगों को लेकर बड़ा धरना शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन ने 20 नवंबर से गुरदासपुर के बाबरी बाईपास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा और जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे बंद रहेगा।संगठन की तरफ से लगाए गए बैनर में किसानों की मुख्य मांगों को साफ कर दिया गया है। इनमें गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग सबसे अहम है। इसके अलावा, गन्ना मिलों को 25 नवंबर से पहले चालू करने, एक काउंटर पर एक पेमेंट करने और पिछले साल के गन्ने का बकाया तुरंत किसानों के अकाउंट में डालने की मांग की जा रही है।किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल के पेमेंट में देरी और मिलों के समय पर न चलने से उन्हें पैसे की दिक्कत हो रही है। इसलिए सरकार और संबंधित विभागों को किसानों की मांगों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।



