Sliderपंजाब

पंजाब में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों का बार-बार अपमान किया जा रहा है। कल यह घटना फिल्लौर के नज़दीक गांव नागल में हुई।

भाजपा पंजाब ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी ज़िला मुख्यालयों पर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के चरणों में एक घंटे का शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष श्री एस. आर. लाधड़ (आईएएस) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब का अनुसूचित जाति समाज डॉ. अंबेडकर की बेअदबी को किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा।

उन्होंने एससी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से अपील की कि 5 जून 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में एकत्र हों और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के चरणों में शांतिपूर्वक बैठें।

श्री लाधड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान डॉ. अंबेडकर की मूर्तियों के साथ बार-बार हो रही तोड़फोड़ बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।

साथ ही, उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Back to top button