Sliderराष्ट्रिय

अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी पहली ऑयल रिफाइनरी

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को ऊर्जा के क्षेत्र में सुपरपावर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि टेक्सास के ब्राउनविले में एक विशाल तेल रिफाइनरी बनाई जाएगी। यह पिछले आधी सदी में अमेरिका में बनने वाली पहली नई रिफाइनरी होगी। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए ट्रंप ने भारत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग की सराहना की और उन्हें थैंक यू कहा है।डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया यह प्रोजेक्ट करीब 300 बिलियन डॉलर के बड़े सौदे का हिस्सा है। इस डील का उद्देश्य अमेरिका में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है। इस रिफाइनरी के बनने से टेक्सास और पूरे अमेरिका में हजारों नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।ट्रंप ने अपने पोस्ट में विशेष रूप से भारत और रिलायंस का नाम लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स (जामनगर) का संचालन करती है की विशेषज्ञता इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह रिफाइनरी भारत के साथ हुए किसी बड़े द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है या रिलायंस इसमें मुख्य निवेशक के रूप में शामिल है।ट्रंप ने अपने पोस्ट में विशेष रूप से भारत और रिलायंस का नाम लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स (जामनगर) का संचालन करती है की विशेषज्ञता इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह रिफाइनरी भारत के साथ हुए किसी बड़े द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है या रिलायंस इसमें मुख्य निवेशक के रूप में शामिल है।

Related Articles

Back to top button