Sliderअन्य राज्य

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

शिमला: वीरवार और शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज यानी वीरवार को चार जिलों- कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों के अलावा, बाकी जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इसके बाद, शुक्रवार को पांच जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा। इनमें कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button