Sliderअन्य राज्य

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई सामने

हैदराबाद: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार डबिंग कला से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले हरिपद सोमन का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और चेन्नई के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।रिपोर्ट्स के अनुसार हरिपद सोमन लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। हरिपद सोमन ने फिल्मों में अपने छोटे किरदारों से लेकर प्रमुख भूमिकाओं तक साथ ही अपनी आवाज़ की जादूगरी से ऑडियंस के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है।

Related Articles

Back to top button