Sliderराष्ट्रिय

पंडित छन्नूलाल मिश्र ने दुनिया को कहा अलविदा

दिल्ली: भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक युग का अंत हो गया है। मिर्जापुर घराने के महान गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गुरुवार (समय) को करीब 4:15 बजे उन्होंने बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में गहरा शोक है। संगीत प्रेमियों और शिष्यों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार आज बनारस में पूरे विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा। पंडित छन्नूलाल मिश्र पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन हफ्ते पहले माइनर अटैक आया था जिसके बाद उन्हें बीएचयू के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके खून और चेस्ट में इंफेक्शन की शिकायत भी की थी। लंबे समय से चल रहे इलाज के बावजूद संगीत के इस दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button