
पटना में CM हाउस का घेराव करने निकले छात्रों का बवाल

बिहार: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है मंगलवार को प्रस्तावित महाआंदोलन को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए छात्रों के मार्च की घोषणा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन का ऐलान किया है छात्र नेताओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की है इसके अलावा उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री के साथ भी वार्ता कराने की मांग रखी ह वहीं, पटना के गर्दनीबाग में कई RYA, SSAI सहित कई छात्र संगठन धरने पर हैं ऐसे करीब 13-14 संगठनों ने मार्च का समर्थन किया है वहीं, सीएम आवास के घेराव के समर्थन में आरजेडी भी शामिल है



