Sliderअन्य राज्य

बाल तस्करी गिरोह पर कार्रवाई, 19 बच्चे बचाए गए, तीन गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय/राज्य स्तरीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बाल तस्करी के एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न हिस्सों से 19 बच्चों को बचाया गया और तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नामसाई जिले की बाल कल्याण समिति शिकायत के बाद 17 अगस्त को नामसाई थाने में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बच्चों को शि-योमी जिले के मेचुका, वेस्ट सियांग के आलो, ईस्ट सियांग के पासीघाट, नाहरलागुन, ईटानगर और लोंगडिंग से बचाया गया। पुलिस ने बताया कि मामला कई जिलों से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से कथित तौर पर उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा और देखभाल उपलब्ध कराने का वादा करके संपर्क किया गया।

Related Articles

Back to top button