

जालंधर, 4 जुलाई 2026: पटेल हॉस्पिटल ने नीमा जालंधर के सहयोग से होटल प्रेसिडेंट, जालंधर में एक सफल कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में नीमा जालंधर के 120 से अधिक डॉक्टरों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में पटेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण चिकित्सा विषयों पर अपने विचार साझा किए। डॉ. अतुल राय शर्मा, कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने “कंधे एवं घुटने के गठिया और उसके आधुनिक उपचार” विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. मनबचन सिंह बेदी, कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन ने “ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया – निदान एवं उपचार” विषय पर नवीनतम चिकित्सा जानकारी साझा की।
यह सीएमई कार्यक्रम चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धन, अनुभव साझा करने और वैज्ञानिक चर्चा का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ।
इस अवसर पर श्री दीपेन्द्र सिंह तोमर, जनरल मैनेजर – मार्केटिंग एवं आउटरीच, पटेल हॉस्पिटल, ने नीमा जालंधर के सभी डॉक्टरों का कार्यक्रम में शामिल होने और इसे सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “हम सभी डॉक्टरों का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस सीएमई में भाग लिया। पटेल हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान का आदान-प्रदान हो और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।”
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।