पंजाबशिक्षा और संस्कृति

SOF इंटरनैशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड’ (2023-24) में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने पाए स्वर्ण पदक

● विद्यालय प्रबंधन एव श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में अक्तूबर माह में विद्यालय में ‘SOF इंटरनैशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड’ (2023-24) की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती ममता रानी ढींगरा तथा श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला के मार्गदर्शन में तीसरी से ग्यारहवीं कक्षा के 182 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘SOF’ द्वारा घोषित परिणाम में 25 प्रतिभागियों ने पहला स्थान सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को ‘SOF’ की ओर से सर्टिफिकेट तथा पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों को उनके शानदार प्रदर्शन की बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button