Sliderराष्ट्रिय

भारत सहित दुनिया के 40 देशों से कच्चे चिकन और अंडों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध , जाने क्यों

दिल्ली: भारतीय पोल्ट्री उद्योग के लिए सऊदी अरब से एक बड़ी और चुनौतीपूर्ण खबर सामने आई है। सऊदी अरब की फूड एंड ड्रग अथॉरिट ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत सहित दुनिया के 40 देशों से कच्चे चिकन और अंडों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे वैश्विक पोल्ट्री बाजार में बड़ी हलचल पैदा हो गई है।सऊदी अरब के इस कड़े कदम के पीछे सबसे बड़ी वजह दुनिया भर में तेजी से फैल रहा बर्ड फ्लू और न्यूकैसल डिजीज है। सऊदी अधिकारियों का मानना है कि इन वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियात बरतना जरूरी है। SFDA वैश्विक स्वास्थ्य रिपोर्टों और जोखिमों की निरंतर निगरानी कर रहा है, और यह प्रतिबंध उसी सुरक्षा रणनीति का एक हिस्सा हैहालांकि ताजे और कच्चे उत्पादों पर रोक है, लेकिन हीट-ट्रीटेड उत्पादों को इसमें छूट दी गई है। ऐसे पोल्ट्री उत्पाद जिन्हें एक निश्चित उच्च तापमान पर प्रोसेस किया गया है उनका निर्यात जारी रह सकता है। इसके लिए निर्यातक देश को एक आधिकारिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देना होगा जो यह पुष्टि करे कि उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित है।सऊदी अरब भारतीय अंडों और चिकन के लिए एक प्रमुख विदेशी बाजार रहा है। इस प्रतिबंध से भारतीय निर्यातकों के रेवेन्यू पर सीधा असर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button