Sliderराष्ट्रिय

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पेट्रोल-डीजल महंगा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में बदलाव का असर शुक्रवार सुबह भारत के कई शहरों में देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 72.88 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जबकि डब्ल्यूटीआई 69.91 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया। इसके चलते यूपी, बिहार और हरियाणा के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट जैसे टैक्स शामिल होते हैं, जिससे इनका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि तेल के दाम अधिक नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button