Sliderपंजाब

रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला,अब होगी शाम 6:30 बजे

फाजिल्का : भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर हर शाम दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी (परेड) अब शाम 6:30 बजे होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के कोऑर्डिनेटर लीलाधर शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण समय में बदलाव किया गया है।उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे शाम 5:30 बजे तक अपना आधार कार्ड लेकर सादकी बॉर्डर पहुंच जाएं। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग सादकी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने और अपनी देशभक्ति का जज्बा दिखाने आते हैं।

Related Articles

Back to top button