Sliderपंजाब

पैरासिटामोल और मैट्रोनिडाजोल इंजैक्शन पर रोक

कपूरथला :  सरकारी अस्पताल में महिला मरीजों की अचानक हालत बिगड़ने की घटना के बाद पंजाब का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में पैरासिटामोल इंफ्यूजन और मैट्रोनिडाजोल इंजैक्शन आई.वी. 5 एम.जी./एम.एल. के कुछ बैचों के इस्तेमाल पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। इस संबंध में राज्य के सभी सिविल सर्जनों को व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से तुरंत आदेश जारी किए गए हैं कि उक्त दवाओं के संदिग्ध बैचों का किसी भी स्थिति में उपयोग न किया जाए।सूत्रों के अनुसार कपूरथला के सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद इलाज के अधीन कुछ महिला मरीजों की हालत अचानक बिगड़ गई जिससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मरीजों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का तुरंत इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान एक महिला मरीज की आई.सी.यू. में मौत हो गई। मैडीकल कॉलेज के सीनियर अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कपूरथला से कुल 7 महिला मरीज गुरु नानक देव अस्पताल लाई गई थीं।

Related Articles

Back to top button