Sliderपंजाब

स्वतंत्रता दिवस से पहले चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

 चंडीगढ़ :  चार स्कूलों को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित टीमों को मौके पर भेज दिया पुलिस ने स्कूल और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। स्कूल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है पुलिस के अनुसार, धमकी की कॉल किस नंबर से की गई थी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। अभी तक कोई वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ऐसे में एक साथ चार स्कूलों को धमकियां मिलने के बाद पुलिस हर तरफ से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button