Sliderपंजाब

प्रॉपर्टी कारोबारी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

लुधियाना: अपने ऑफिस में बैठे प्रॉपर्टी कारोबारी की अपनी ही लाइसैंसी रिवाल्वर से अचानक गोली चल पड़ी जोकि उसकी जांघ में जा लगी। उसे घायल अवस्था में दोस्तों ने डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल विशाल खोसला है। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक विशाल खोसला का प्रापर्टी बिजनैस है और वह सब्जी मंडी में आढ़ती का काम भी करता है। इससे पहले उसके पास मंडी की पार्किंग का ठेका भी था। उसका ऑफिस सिविल लाइन इलाके में है। सोमवार की देर शाम को वह अपने ऑफिस में दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। पता चला है कि इस दौरान वह अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर को साफ कर रहा था। अचानक रिवाल्वर से गोली चल पड़ी जोकि उसकी जांघ में जा लगी। यह देखकर दोस्तों ने तुरंत उसे कार में बिठाया और डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। ए.सी.पी. गुरइकबाल सिंह का कहना है कि डाक्टर अभी गोली निकालने का प्रयास कर रहे हैं। ऑप्रेशन के बाद ही घायल के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button