
लायंस क्लब जालंधर ने पुलिस लाइन गौशाला में गायों को गुड़, चारा और घायल पशु-पक्षियों के इलाज के लिए की आर्थिक मदद*

लायंस क्लब जालंधर द्वारा प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में आज एक सराहनीय सेवा प्रोजेक्ट का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों ने पुलिस लाइन्स, जालंधर स्थित पी.एफ.ए. (PFA) द्वारा संचालित गौशाला में गांयों को गुड़ व चारा खिलाया एंव घायल और बीमार पशु पक्षियों के ईलाज के लिए अंशदान भेंट किया।इस सेवा प्रोजेक्ट में सहयोग क्लब के समर्पित मीडिया प्रभारी लायन जगन नाथ सैनी व अजय कुमार द्वारा किया गया है। इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,ऐ के बहल,सेवा सिंह,
रमेश कुमार कश्यप,राकेश खिल्लन,गौरव उप्पल, गगनदीप उप्पल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए। *मल्होत्रा साहब ने बताया कि गांयों की सेवा करना एक महान कार्य है, फूड फॉर हंगर पर तो हम जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए और जरूरतमंद परिवारों को राशन भेंट करने के सेवा कार्य लगातार कर रहे हैं और हम बेजुबान घायल पशु व गऊशाला में गांयों की सेवा भी करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे ,क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज व मानवता की सेवा करना है*। पी एफ ऐ गौशाला प्रबंधकों ने लायंस क्लब जालंधर का आभार व्यक्त किया।



