
गुरुपर्व के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुल्तानपुर लोधी में नतमस्तक हुए

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश के साथ सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त संगत को गुरुपर्व की बधाई देते हुए श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। पूर्व मेयर अरुण खोसला ने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ और ऐतिहासिक है, क्योंकि एक ओर समस्त संगत श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मना रही है, वहीं पंजाब की राजनीति में अकाली-भाजपा गठबंधन का दोबारा ऐलान होना भी एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब की तरक्की, खुशहाली और प्रदेश को विकास की नई राहों पर ले जाने के लिए अहम साबित होगा। उन्होंने गठबंधन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब के हितों के लिए काम करेंगी और प्रदेश में विकास, अमन-शांति एवं खुशहाली का नया माहौल बनाने में योगदान देंगी।



