Sliderअन्य राज्य

हाथरस भगदड़ कांड: 121 मौतों पर भोले बाबा का बयान, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश :  हाथरस में सत्संग समारोह में हुई भगदड़ में 121 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। भोले बाबा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के जरिए लिखित बयान जारी किया और एएनआई को वीडियो स्टेटमेंट भी दिया है। भोले बाबा ने कहा कि जब भगदड़ मची, वे समारोह से निकल गए थे। उनके जाने के बाद जो हुआ, उससे वे बहुत दुखी हैं। 121 लोगों की मौत ने उनके मन को व्यथित किया है। बाबा ने कहा कि जिन अराजक तत्वों ने भगदड़ मचाई, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने लोगों से कानून और पुलिस में विश्वास बनाए रखने की अपील की।शुक्रवार रात को हाथरस भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर कर दिया। वह दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर इलाके में एक अस्पताल में चेकअप कराने आया और पुलिस को बुलाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। देव प्रकाश सत्संग का आयोजक था और उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने की है।हाथरस के सिकंदराराऊ थाने में 2 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर ब्रजेश पांडे ने दर्ज कराई, जिसमें भोले बाबा को नामजद नहीं किया गया है, लेकिन देव प्रकाश को मुख्य आरोपी बनाया गया है। मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं, जो भोले बाबा के सेवादार हैं।

Related Articles

Back to top button