Sliderअन्य राज्य

बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर

साहा: मिट्ठापुर के निकट समलेहड़ी मोड पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करधान निवासी रिंकू की मौत हो गई और उसकी पत्नी मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वह दो माह की गर्भवती थी। इस हादसे में उसका गर्भपात भी हो गया। हादसे में एक वर्षीय खुशी बाल-बाल बच गई। घायलों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया था, जहां से दंपति की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन रिंकू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन मीनाक्षी को परिजन महेश नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां वह उपचाराधीन है।साहा थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि कार चालक मौके से भाग गया । कार जब्त करने के बाद मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button